workstation कम्प्यूटर की बुनियादी ज्ञान


windows-11 माइक्रोसॉफ्ट विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम

ms-word माइक्रोसॉफ्ट वर्ड

1 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड- एक परिचय 2 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में टेक्स्ट एडिटिंग 3 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में टेक्स्ट फॉर्मेटिंग 4माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में पैराग्राफ फॉर्मेटिंग 5 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में पेज फॉर्मेटिंग 6 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में ग्राफ़िक्स का प्रयोग 7 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में स्पेलिंग ग्रामर का प्रयोग 8 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में मेल-मर्ज का प्रयोग 9 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में मैक्रो का प्रयोग 10 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में डाक्यूमेंट्स को प्रिंट करना 11 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड-शॉर्टकट कीज 12 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड- वैकल्पिक प्रश्नावली 13 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड मशीन रूम गाइड 14 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड रिकॉर्डेड क्लास विडियो 15 माइक्रोसॉफ्ट वर्ड- टेस्ट

microsoft-excel-2019 माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल

ms-powerpoint माइक्रोसॉफ्ट पॉवरपॉइंट

microsoft-access-2019 माइक्रोसॉफ्ट एक्सेस

chrome इंटरनेट और ई-मेल का प्रयोग

Tally TallyPrime

1 आधारभूत लेखांकन शब्द 2 लेखांकन- एक परिचय 3 लेखांकन समीकरण 4 खातों का वर्गीकरण 5 डेबिट और क्रेडिट 6 रोजनामचा 7 खाता-बही 8 तलपट 9 वित्तीय विवरण 10 टैली- एक परिचय 11 टैली में लेजर का निर्माण 12 एकाउंटिंग वाउचर- एक परिचय 14 कॉण्ट्रा वाउचर 15 पेमेंट वाउचर 16 रिसिप्ट वाउचर 17 परचेज वाउचर 18 सेल वाउचर 19 जर्नल वाउचर 20 डेबिट नोट 21 क्रेडिट नोट 22 मेमोरेंडम वाउचर 23 टैली प्राइम- इन्वेंटरी एक परिचय 24 टैली प्राइम में इनवॉइस एंट्री 25 स्टॉक समरी देखना 26 टैली में बिल को मेंटेन करना 27 इन्वेंटरी वाउचर- एक परिचय 29 रिसीप्ट नोट 30 डिलीवरी नोट 31 रिजेक्शन आउट 32 रिजेक्शन इन 33 परचेस ऑर्डर 34 सेल्स ऑर्डर 35 स्टॉक जर्नल 36 डिस्काउंट 37 GST 38 टैली प्राइम- शॉर्टकट कीज 39 टैली प्राइम- वैकल्पिक प्रश्नावली 40 टैली प्राइम मशीन रूम गाइड 41 टैली प्राइम रिकॉर्डेड क्लास विडियो 42 टैली प्राइम- टेस्ट
  माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस वर्ड 2016-

माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस वर्ड या विनवर्ड (Winword) एक वर्ड प्रोसेसिंग पैकेज है| इसके मदद से आप पर्सनल या ऑफिसियल लेटर्स, रिपोर्ट या डाक्यूमेंट्स को बना सकते है, सुधार सकते है, सुरक्षित कर सकते है, छाप सकते है तथा इन्टरनेट पर पब्लिश कर सकते है|

माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस वर्ड 2016, पूरी दुनिया के सबसे प्रसिद्ध और सबसे शक्तिशाली वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर है| इसके बिना आज के समय में वर्ड प्रोसेसिंग कार्यों को पूरा करना बहुत ही कठिन है|

माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस वर्ड 2016 को खोलना-
  1. स्टार्ट बटन पर क्लिक करें|
  2. ऑल प्रोग्राम पर क्लिक करें|
  3. माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस वर्ड 2016 को चुनें|


माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस वर्ड 2016 को शुरू करना

  माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस वर्ड 2016 के इंटरफ़ेस की जानकारी-


माइक्रोसॉफ्ट वर्ड 2016 में निम्न अवयव होते है-
फाइल बटन (File Button)- क्विक एक्सेस टूलबार (Quick Access Toolbar)- टाइटल बार (title bar)- टैब (Tab) कण्ट्रोल बटन (Control button)- रिबन (Ribbon)- क्षैतिज पटरी (Horizontal Ruler)- उर्ध्वाधर पटरी (Vertical Ruler)- स्क्रोलर (Scroller)- स्टेटस बार (Status bar) डॉक्यूमेंट व्यू (Document View)- ज़ूम स्लाइडर (Zoom Slider)- वर्किंग एरिया/पेज (Working area/Page)-


फाइल टैब- फाइल टैब के प्रयोग से आप, माइक्रोसॉफ्ट वर्ड डाक्यूमेंट्स से जुड़ें कार्यो को पूरा कर सकते है| फाइल टैब को एक्सेस करने के लिए, इसपर आप एक बार क्लिक करें| आपको एक मेनू मिलेगा|


फाइल टैब का चित्र

फाइल टैब के कमांड्स-

क्विक एक्सेस टूलबार- यह टूलबार वैसे कमांड को दर्शाता है, किसका प्रयोग आप निरंतर करते है| आप चाहें, तो इसमें एक नया कमांड जोड़ सकते है, या यहाँ से कमांड को हटा भी सकते है|

टाइटल बार- टाइटल बार कर्रेंट खुलें डॉक्यूमेंट का नाम प्रदर्शित करता है|

टैब- माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में सभी कार्यों के लिए कमांड दिए गये है, और इस कमांड को टैब के अनुसार रिबन पर स्टोर होते है| जिसे अपने कार्य के अनुसार सेलेक्ट कर सकते है|

कण्ट्रोल बटन- विंडोज के किसी भी एप्लीकेशन में प्राय: 3 कण्ट्रोल बटन होते है, जिसके प्रयोग से आप एप्लीकेशन को कण्ट्रोल कर सकते है|

  1. मिनीमाइज बटन (Minimize button)- इस बटन के प्रयोग से आप एप्लीकेशन को मिनीमाइज (छोटा करके टास्कबार पर लाना) कर सकते है|
  2. मैक्सीमाइज बटन (Maximize button)- इस बटन के प्रयोग से आप एप्लीकेशन को maximize या रिस्टोर कर सकते है|
  3. क्लोज बटन (Close button)- इस बटन से आप एप्लीकेशन को बंद कर सकते है|

  रिबन- रिबन से आप अपने कार्य के अनुरूप कमांड को सेलेक्ट कर सकते है|

क्षैतिज पटरी- इस पटरी के प्रयोग से आप क्षैतिज रूप में पेज और पेज सामग्री को माप सकते है|

उर्ध्वाधर पटरी- इस पटरी के प्रयोग से आप उर्ध्वाधर रूप में पेज और पेज सामग्री को माप सकते है|

स्क्रोलर- स्क्रोलर के मदद से आप पेज को उपर-निचे सिरका सकते है|

स्टेटस बार- स्टेटस बार से आपको कर्रेंट ओपेन डॉक्यूमेंट के जानकारी मिलती है| जैसे- कुल पेजों को संख्या, कर्रेंट पेज, कुल टाइप किये गये वर्ड्स इत्यादि|

डॉक्यूमेंट व्यू- इस विकल्प के मदद से आप वर्ड 2016 डॉक्यूमेंट को रीड मोड, प्रिंट लेआउट या वेब लेआउट में देख सकते हैं|

ज़ूम स्लाइडर- ज़ूम स्लाइडर के प्रयोग से आप पेज के व्यू को छोटा या बड़ा कर सकते है|

वर्किंग एरिया/पेज- यह आपके कार्य करने का जगह है| डाक्यूमेंट्स से जुड़ें सभी कंटेंट यहीं टाइप होते है|